इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार, 10 मई को शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की संभावना बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं है। मौसम विभाग ने मैच वाले दिन यानि आज बारिश होने की संभावना केवल 1 प्रतिशत बताई है। जाहिर है कि बारिश की संभावना ना के बराबर है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि साल 2026 के IPL सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत हुई थी तब RCB ने वानखेड़े के मैदान पर 240 रन डिफेंड करके MI को 18 रनों से हराया था। इस मुकाबले में 40 ओवर के खेल में कुल 462 रन बने थे और 9 विकेट गिरे थे। ऐसे में अगर रजत पाटीदार की टीम मुंबई को इस मैच में भी पटखनी दे दे तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।