महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करते हैं, लेकिन पिछले आईपीएल सीजन धोनी अपने घुटने की इंजरी के कारण मैदान पर काफी संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या धोनी आगामी आईपीएल सीजन खेलेंगे या इस बार सुपर किंग्स की टीम बिना कप्तान धोनी के ही मैदान पर उतरेगी।
अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि खुद थाला धोनी ने अपनी इंजरी और आगामी आईपीएल खेलने पर हिंट दिया है। धोनी ने एक इवेंट में अपनी चोट पर जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने घुटने की सर्जरी करवा चुके हैं और डॉक्टर ने उनसे यह तक कहा है कि वह नवंबर तक और भी ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे।
Retired from international cricket, not IPL.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2023
MS Dhoni is raring to go in IPL 2024.pic.twitter.com/bgcO22RD84
थाला फैंस के लिए खास बात यह है कि जब इस कार्यक्रम में धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ा सवाल किया गया तब उन्होंने इंटरव्यू लेने वाले शख्स का सवाल पूरा होने से पहले ही उन्हें रोकते हुए यह कहा कि वह अभी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं। धोनी ने कहीं ना कहीं फैंस को यह हिंट दे दिया है कि वह आगामी आईपीएल में भी एक बार फिर येलो आर्मी यानी चेन्नई सुपर किंग्स को लीड करते नजर आएंगे।