भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है। लखनऊ में 8 जून, 2025 के दिन सगाई के बाद दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें दोनों को इमोशनल होते तो देखा ही गया लेकिन साथ ही दोनों को डांस करते हुए भी देखा गया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्रिया सरोज डांस के मामले में रिंकू पर भारी पड़ती हुई दिखीं।
इस सगाई समारोह में रिंकू और प्रिया के परिवारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सहित कई प्रमुख नेता समारोह में शामिल हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने जोड़े को उनके विशेष दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सगाई के बाद वायरल हुए वीडियो में प्रिया को मशहूर बॉलीवुड गाने 'गल्लां गूड़ियां' पर डांस करते देखा जा सकता है। प्रिया के साथ खड़े रिंकू इस दौरान डांस करने से कतराते दिखे लेकिन शुरुआती झिझक के बावजूद रिंकू ने भी अपनी होने वाली जीवनसाथी के साथ डांस किया। उनके डांस का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Beautiful video..rinku singh aur priya saroj ka dance pic.twitter.com/WUCBt1lNgm
— Satyendra Yadav (@_satyendrayadav) June 8, 2025