IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर 14 साल बाद अपने ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 220 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की धमाकेदार पारियों के सामने ये स्कोर छोटा साबित हुआ। मुंबई ने 5 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मैच के बाद एक मजेदार मूमेंट भी देखने को मिला जिसे देखकर हर क्रिकेट फैन हंसने पर मजबूर हो गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केकेआर के उप कप्तान रिंकू सिंह को हार्दिक पांड्या का बैट लेकर गायब होते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो मैच खत्म होने के तुरंत बाद का है और जैसे ही हार्दिक पांड्या जीत के बाद मैदान से बाहर जा रहे होते हैं तभी रिंकू उनके पास जाते हैं और उनका बैट ले लेते हैं।
हार्दिक का बैट लेने के बाद रिंकू चुपके से आगे निकल जाते हैं और बाद में पांड्या उन्हें ढूंढते रह जाते हैं। रिंकू की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर भी फैंस को खूब एंटरटेन किया। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Rinku Singh is a proper bat lover
— Rohan (@rohann__45) March 30, 2026
Last time, he took the bat from Rohit Sharma. And this time, the moment the match ended, he shook hands with Hardik Pandya and casually walked away with the bat pic.twitter.com/HOVIEavLxt