Rinku Singh Video: यूपी टी20 लीग 2026 (UP T20 League 2026) का 16वां मुकाबला बीते रविवार, 23 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जहां मेरठ मावेरिक्स ने बारिश बाधित मुकाबले में 6.4 ओवर में 92 रन बनाए और गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच Meerut Mavericks के कैप्टन रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने मैदान पर जमकर तूफान उठाया और 7 गेंदों पर 2 चौके 3 छक्के लगाकर 29 रनों की पारी खेली।
एक ओवर में ठोके 28 रन: रिंकू सिंह का आक्रमक अंदाज मेरठ मावेरिक्स की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। उनकी टीम को एक बड़े ओवर की दरकार थी जिसके लिए कैप्टन रिंकू ने विपक्षी स्पिन गेंदबाज़ विशाल निशाद को टारगेट किया और उनकी 6 गेंदों पर पूरे 28 रन ठोक डाले।
रिंकू ने चौके-छक्के की बरसात करके ये रन बनाए। उन्होंने विशाल निशाद को दो चौके और तीन छक्के जड़े। इसके अलावा आखिरी गेंद पर एक डबल लिया। बताते चलें उन्होंने अपनी 7 गेंदों की पारी पर नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 414.29 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। FanCode ने रिंकू की बैटिंग का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।