ऋषभ में एक्स-फैक्टर, वह धीरे-धीरे परिपक्व हो रहे हैं: सुरेश रैना (ऋषभ में एक्स-फैक्टर, वह धीरे-धीरे परिपक्व हो रहे हैं: सुरेश रैना)
भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना मानते हैं कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 'व्हाइट-बॉल फॉर्मेट' में भी टेस्ट क्रिकेट जैसा शानदार प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं, बशर्ते वह बिना किसी हिचकिचाहट के खेलें और मानसिक रुकावटों से उबरें।
टेस्ट मुकाबलों में भारत के लिए मैच-विनर होने के बावजूद, पंत व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। हालांकि, पंत भारत के लिए 31 वनडे में 33.50 की औसत के साथ 871 रन, जबकि 76 वनडे मुकाबलों में 1,209 रन बना चुके हैं, लेकिन उन्हें आखिरी बार साल 2024 में व्हाइट बॉल फॉर्मेट खेलने का मौका मिला था।
भले ही पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया। जून 2026 में अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे टीम से भी उन्हें बाहर रखा गया था।