Rishabh Pant ने एक साथ तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर ब (Image Source: X.Com (Twitter))
Most Test Sixes: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार (24 अगस्त) को एक खास रिकॉर्ड बना दिया। पंत ने 89 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
दूसरे दिन के पहले सत्र में सारांश जैन के आउट होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने आए पंत ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा द्वारा डाले गए पारी के 90वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विशाल छक्का जड़ा। इसके साथ पंत टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।