भारत और अफ़गानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में स्टैंड्स में एक युवा फ़ैन को विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत की टोपी और इनर ग्लव्स के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, पंत को खुद ये चीज़ें देते हुए नहीं देखा गया, लेकिन कैमरों ने उस युवा फ़ैन को ये चीज़ें दिखाते हुए कैद कर लिया।
य़े युवा फैन इन कीमती चीज़ को दिखाते हुए बहुत खुश नज़र आ रहा था। कई लोगों ने पंत के इस अंदाज़ की तारीफ़ की। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Rishabh Pant gifted his gloves to a fan. pic.twitter.com/UGzOUTVcI9
— Riseup Pant (@riseup_pant17) June 7, 2026
इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) को अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। गिल ने 177 गेंदों में 126 रन और राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक जड़ने से चूक गए।