Rishabh Pant Set to Complete 100 Sixes in Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार (6 जून) से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। पंत के पास इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जिसे अभी तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज अपने नाम नहीं कर सका है।
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 312 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 138.05 रहा। हालांकि टेस्ट क्रिकेट हमेशा से पंत का पसंदीदा फॉर्मेट रहा है और लाल गेंद के क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वह जोरदार वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
दरअसल, ऋषभ पंत इस समय टेस्ट क्रिकेट में 94 छक्के लगा चुके हैं। उन्हें 100 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 6 छक्कों की जरूरत है। अगर वह इस मैच में छह छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं ऑवरऑल वह टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बनेंगे।