अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ काफी मज़बूत कर ली। तीसरे दिन लंच के समय तक अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 394 रन पीछे है।
तीसरे दिन भरपूर एक्शन के बीच भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत भी मस्ती करने से नहीं चूके और वो अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ के साथ-साथ अपने साथी कुलदीप यादव के भी मज़े लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर पंत का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। आप पंत के इस मज़ेदार वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो तीसरे दिन के पहले पहले सत्र के दौरान ही अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। मेहमान टीम के लिए लिए रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम फाइट बैक कर पाती है या नहीं।
#RishabhPant back behind the stumps = doing what he does best!
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 7, 2026
From encouraging #KuldeepYadav to chirping at the batter, he’s keeping everyone entertained #INDvAFG | Only Test DAY 2 | LIVE NOW https://t.co/6GHfw2TEnv pic.twitter.com/qfrR3ZMV2k