राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के 18वें मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए पंजाब किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर 50 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने 205 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब 155 रन ही बना सका। इस मैच में राजस्थान की जीत में युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भी अहम भूमिका निभाई।
पराग ने अंत तक नाबाद रहते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और शानदार छक्का भी जड़ा। पराग ने ये छक्का हेलीकॉप्टर स्टाइल में लगाया और फैंस को एमएस धोनी के ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट की याद दिला दी। पराग ने ये छक्का मार्को जेनसन के खिलाफ लगाया और पराग का ये शॉट देखकर जेनसन भी दंग रह गए।
जेनसन ने दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ यॉर्कर का प्रयास किया। हालांकि, वो लेंथ से चूक गए और गेंद पैड पर फुलर लेंथ पर थी। पराग ने फ्रीबी को बर्बाद नहीं किया और डीप फाइन लेग पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर छह रन बटोर लिए। पराग के शानदार शॉट को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
#RiyanParag is showing his class & how
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2025
Watch LIVE action https://t.co/Ydn8W1CxFx#IPLonJioStar #PBKSvRR | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/AFlw90Xi1M