आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रियान एयरपोर्ट पर हाथ में तकिया लेकर चलते हुए नजर आए और इसी दौरान उन्हें पैपराज़ी ने घेर लिया और वो उनकी फोटो खींचने के लिए उन्हें बुलाते हैं लेकिन पराग उन्हें ये कहकर मना कर देते हैं कि वो फिल्म स्टार नहीं हैं।
फैंस इस वीडियो पर काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर मैच के लिए न्यू चंडीगढ़ रवाना हो रही थी। इसी दौरान एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो लेने में लगे हुए थे। टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी भी वहां मौजूद थे और फोटोग्राफर लगातार उनका नाम लेकर पोज़ देने के लिए कह रहे थे।
तभी रियान पराग वहां से गुजरते दिखाई दिए। उनके हाथ में एक तकिया था और वो कैमरों को देखकर थोड़ा असहज नजर आए। रियान ने पैप्स से मजाकिया अंदाज में कहा, “हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं।” इसके साथ ही उन्होंने हाथ से इशारा भी किया कि ज्यादा फोटो ना लें। हालांकि, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस बयान की नहीं बल्कि हाथ में पकड़े तकिए की हो रही है।
Riyan Parag to paparazzi: Hum nahi hai film star
— Sam (@cricsam02) May 25, 2026
- It’s still a mystery why Riyan Parag carries a pillow with him everywhere. pic.twitter.com/M779oTDPIA