आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब बस कुछ ही दीन बाकी हैं और इस लीग सबसे बड़ी टीमों में से एक मुंबई इंडियंस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम इस बार संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने MI की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार नए जोश और संतुलित टीम के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा टैलेंट का शानदार मिश्रण है, जिससे फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों को इस टीम से काफी उम्मीदें हैं।
इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने मुंबई इंडियंस की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी को चुना है, जो टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है। सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी, तिलक की समझदारी और हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम को हर स्थिति में मजबूती देता है।