Rohit Sharma 100 International Sixes Against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शतक से जरूर चूक गए, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा इतिहास रच दिया।
रोहित ने इस मुकाबले में 85 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पारी के दौरान लगाए गए इन तीन छक्कों के साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने 68 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) – 68 मैच, 100 छक्के
- जोस बटलर (इंग्लैंड) – 58 मैच, 64 छक्के
- विराट कोहली (भारत) – 76 मैच, 56 छक्के
- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) – 44 मैच, 54 छक्के
- क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 26 मैच, 50 छक्के