रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे इमेज ()
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (CRICKETNMORE)। युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। OMG: न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में कोहली रचेगें टेस्ट क्रिकेट का ऐतिहासिक कारनामा।
रोहित को साल 2015 और रहाणे को साल 2016 के लिए यह पुरस्कार दिए गए।
पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार दोनों खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में व्यस्तता के चलते राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार नहीं ले पाए थे।