Rohit Sharma 200 sixes (Image Credit: BCCI)
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी से इतिहास रच दिया।
मुंबई की पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव के खिलाफ छक्का जड़कर हिटमैन ने आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल में 200 से उससे ज्यादा छक्के मारने वाले भारत के दूसरे और कुल मिलाकर चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल के इतिहास में अब तक क्रिस गेल (326), एबी डी विलियर्स (214) औऱ एमएस धोनी (212) जैसे दिग्गज क्रिकेट की यह कारनामा कर पाए हैं। रोहित ने 54 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली
Milestone Alert
— IndianPremierLeague (@IPL) September 23, 2020
The HITMAN now has 200* SIXES in the IPL.@ImRo45 #Dream11IPL pic.twitter.com/aaM9XVYyD6