Rohit Sharma Record: आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा अपने नाम किया।
आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। शनिवार (4 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ओपनिंग करते हुए रोहित ने 26 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
अपनी इस पारी के दौरान ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना 51वां छक्का जड़ते ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी के नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 50 छक्के दर्ज थे, लेकिन अब रोहित 51 छक्कों के साथ ही IPL में बतौर भारतीय खिलाड़ी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।