Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में छुआ 4000 रन का आंकड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ किया ये कारनामा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट मैच में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 4000 रन पूरे किए।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap February 25, 2024 • 18:52 PM
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में छुआ 4000 रन का आंकड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ किया ये कारनामा
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में छुआ 4000 रन का आंकड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ किया ये कारनामा (Image Source: Google)
Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन का आंकड़ा छू लिया। वह अपने 58वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 58वें टेस्ट मैच में हासिल की। वह 4000 रन तेजी से हासिल करने में 10वें खिलाड़ी बन गए। सबसे तेज 4000 रन का आंकड़ा वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने 79 पारियों में ये कारनामा किया था। 

2013 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित के 58 टेस्ट मैचों में 44.99 की औसत से 4003 रन हो गए है। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक, 1 दोहरा शतक और 16 अर्धशतक देखने को मिले है। रांची टेस्ट के दौरान, रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन के आंकड़े तक पहुंच गए। यह इंग्लैंड को पहली टीम बनाता है जिसके खिलाफ रोहित ने 1000 से अधिक टेस्ट रन अपने नाम किये हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले 13 टेस्ट मैचों में रोहित 46.04 के औसत की मदद से 1013* रन बना चुके है और अभी ये आंकड़ा और बढ़ेगा। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़े है। 

Trending


Also Read: Live Score

रांची टेस्ट में इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 104.5 ओवरों में 353 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। वहीं भारत पहली पारी में 103.2 ओवर में 307 के स्कोर पर ढेर हो गया और इंग्लैंड को 46 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में तीसरे दिन 53.5 ओवरों में 153 के स्कोर पर ढेर हो गया। भारत को मैच और सीरीज जीतने के लिए 191 रन का लक्ष्य मिला। ऐसे में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 ओवर में बिना विकेट खोये दूसरी पारी में 40 रन बना लिए। स्टंप्स के समय कप्तान रोहित शर्मा 24(27), और यशस्वी जायसवाल 16(21) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।


Cricket Scorecard

Advertisement