टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान पर जितना अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उतना ही फैंस उन्हें उनके फनी अंदाज को लेकर भी पसंद करते हैं। रोहित को कई बार मैदान पर और मैदान के बाहर ऐसा कुछ करते देखा गया है जिसने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है।
बीच मैदान विराट कोहली की नकल हो स्टीव स्मिथ की शैडो प्रैक्टिस हो या फिर चेतेश्वर पुजारा संग उनकी मस्ती फैंस ने उनके सभी अंदाज को पसंद किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी हिटमैन को निराले अंदाज में ही देखा जाता है। इस बीच उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले वहां पर मौजूद सभी पत्रकारों को गिनने लगते हैं और कहते हैं, 'बहुत समय बाद इस तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी है जहां इतने लोग हों। जूम पर ही हो रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस आजकल।' रोहित के इस अंदाज को देखकर वहां पर मौजूद सभी पत्रकार हंस पड़ते हैं।
.@ImRo45 counting how many journalists are there..
— Thakur (@hassam_sajjad) November 3, 2021
“After Long time such press conference. Zoom par he ho raha ha aj kal.”pic.twitter.com/5iLnQY8Qot