Rohit Sharma Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में 18.4 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने महज़ 44 गेंदों पर 6 चौके और 7 छक्के ठोककर 84 रनों की तूफानी पारी खेली और दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए।
IPL रन चेज में बतौर भारतीय 150 छक्के: 39 वर्षीय रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में रन चेज करते हुए अपने 150 प्लस छक्के पूरे कर चुके हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने अपनी पारी में 7 छक्के ठोककर ये कारनामा किया। वो आईपीएल मैचों में रन चेज के दौरान अब तक 153 रन छक्के लगा चुके हैं। खास बात तो ये है कि वो बतौर भारतीय ऐसा करने वाले पहले और एकलौत बल्लेबाज़ हैं।
ये भी जान लीजिए कि IPL में रन चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ 'क्रिस गेल' के नाम दर्ज है, जिन्होंने 156 छक्के जड़े हैं। हिटमैन जल्द ही उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।