Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Fined) को बड़ा झटका लगा है। स्लो ओवर-रेट के चलते उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन का यह

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 21, 2021 • 11:27 AM
Cricket Image for IPL 2021: रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, दिल्ली के खिलाफ करारी हार क
Cricket Image for IPL 2021: रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, दिल्ली के खिलाफ करारी हार क (Image Source: BCCI)
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Fined) को बड़ा झटका लगा है। स्लो ओवर-रेट के चलते उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन का यह उनका पहला अपराध है। 

आईपीएल के नए नियनों के अनुसार पहली बार स्लो ओवर रेट के लिए टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है। अगर सीजन में दूसरी बार ऐसा होता है तो कप्तान को 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और बाकी टीम के खिलाड़ियों को 25 प्रतिशत मैच फीस या 6 लाख, जो भी कम हो। 

Trending


अगर तीसरी बार एक टीम स्लो ओवर रेट का अपराध करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपये और एक मैच का बैन लगेगा, जबकि प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों को 12 लाख या फिर मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा देना हेगा, जो कम हो। 

बता दें कि मुंबई इंडियंस को बुधवार (20 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल की।


Cricket Scorecard

Advertisement