टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा एक बार फिर अपने मस्तीभरे अंदाज़ की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। मुंबई टीम के साथ जिम सेशन के दौरान हिटमैन ने साथी खिलाड़ियों पर किया ‘शॉक-पेन प्रैंक’, जिसके रिएक्शन देखकर रोहित खुद भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। रोहित ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फैंस भी उनके फनी अवतार को देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और फैन्स के फेवरेट रोहित शर्मा हमेशा से अपने हल्के-फुल्के मज़ाक और मज़ेदार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब उनका किया हुआ ‘शॉक-पेन प्रैंक’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
दरअसल, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रोहित को एक ऐसा पेन दिया गया जो ऊपर क्लिक करने पर हल्का-सा झटका देता है। हिटमैन ने पेन देखते ही समझ लिया कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन उन्होंने इसे अपने पास नहीं रोका और सपोर्ट स्टाफ को ट्राई करने के लिए दे दिया।