भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं और अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए रोहित ने मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच खेलने का फैसला किया। रोहित पहली पारी में यहां पर भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरी पारी में जब उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला तो उन्होंने टी-20 मोड में बल्लेबाजी की शुरुआत की।
रोहित ने आउट होने से पहले 35 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से ट्रेडमार्क पुल शॉट भी देखने को मिला।हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए तीन छक्कों में से एक छक्का ऐसा भी था जिसने ना सिर्फ रोहित को अच्छी लय का एहसास दिलाया बल्कि फैंस को भी झूमने का मौका दिया।
ये पांचवें ओवर की आखिरी गेंद थी और रोहित शर्मा ने औकीब नबी को लॉन्ग ऑफ पर एक खूबसूरत शॉट खेलकर छक्का लगा दिया। रोहित ने तेज़ गेंदबाज के खिलाफ आगे बढ़कर सीधा शॉट खेल दिया। उनके बल्ले से गेंद लगने के बाद गेंद हवा में ही तैरती रही और छत पर जा गिरी। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
He is coming for the Champions Trophy.
— (@ImHydro45) January 24, 2025
pic.twitter.com/3PE29OzImS