Advertisement

WATCH: मिचेल स्टार्क ने डाला बाउंसर, रोहित शर्मा ने मारा पुल शॉट पर करारा छक्का

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने WTC Final जीतने के लिए 444 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने भी अच्छी शुरुआत की।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav June 10, 2023 • 21:10 PM
WATCH: मिचेल स्टार्क ने डाला बाउंसर, रोहित शर्मा ने मारा पुल शॉट पर करारा छक्का
WATCH: मिचेल स्टार्क ने डाला बाउंसर, रोहित शर्मा ने मारा पुल शॉट पर करारा छक्का (Image Source: Google)
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने के लिए 444 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने भी तेज़ शुरुआत करके ये बता दिया है कि वो ड्रॉ के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए खेल रहे हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7 ओवरों में 41 रन जोड़ दिए। 

शुभमन के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया थोड़ा धीमी होगी लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने मूमेंटम टूटने नहीं दिया। रोहित ने शुरुआती ओवरों से ही अटैक करना जारी रखा और मिचेल स्टार्क की जमकर कुटाई की। स्टार्क ने रोहित पर बाउंसर से भी वार करना चाहा लेकिन रोहित के पास उसका भी जवाब था।

Trending


रोहित ने स्टार्क के बाउंसर पर ऐसा कमाल का छक्का मारा कि हर कोई बस देखता ही रह गया। उनके इस छक्के को देखकर स्टार्क का मुंह भी उतर गया। इस शानदार छक्के का वीडियो आईसीसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। वहीं, रोहित अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट दे गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

Also Read: किस्से क्रिकेट के

नाथन लायन के पहले ही ओवर में उन्होंने पैडल स्वीप खेलने की कोशिश की मगर वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद उनके पैड्स पर जा लगी। अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी करने में ज़रा सी भी देर नहीं लगाई और रोहित ने औपचारिकता के लिए रिव्यू ले लिया मगर ये रिव्यू भी उन्हें नहीं बचा पाया। इस तरह से आउट होने के बाद वो काफी निराश दिखे। रोहित ने अपना विकेट गंवाने से पहले 60 गेंदों में 43 रन बनाए।


Cricket Scorecard

Advertisement