आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के इवेंट में एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट के स्टार रोहित शर्मा अपनी बेटी समायरा के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। फैंस को मैदान के बाहर हिटमैन का ये स्टाइलिश अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसी बाच मुंबई इंडियंस ने शनिवार (21 मार्च) को ‘द मिक्स’ नाम का एक शानदार इवेंट आयोजित किया, जिसमें टीम के कई स्टार खिलाड़ी शामिल हुए। इस इवेंट में रोहित शर्मा ने अपनी मौजूदगी से अलग ही माहौल बना दिया।
इवेंट के दौरान रोहित अपनी बेटी समायरा को गोद में लेकर म्यूजिक पर झूमते नजर आए। वहीं टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करते नजर आए, जबकि सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ दिखे।
Rohit Sharma was enjoying The Mix event with his daughter Samaira, while Hardik Pandya was there with his girlfriend and Deepak Chahar with his wife pic.twitter.com/q8fNfgDBnY
— (rushiii_12) March 21, 2026