मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को आईपीएल 2024 से पहले बड़े बदलाव का ऐलान किया और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान बनाया। रोहित की इसकी जानकारी वर्ल्ड कप के दौरान ही दे दी गई थी।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मुंबई इंडियंस द्वारा वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही रोहित को हार्दिक पांड्या के टीम में लौटने की जानकारी दे दी गई थी। सूत्रों के अनुसार पांड्या ने कप्तानी मिलने की शर्त पर ही गुजरात से मुंबई की टीम में आने का फैसला किया था।
हाल ही में हार्दिक गुजरात से ट्रेड की जरिए वापस मुंबई की टीम में लौटे थे। हार्दिक ने पहले ही मुंबई इंडियंस टीम के मालिकों को पहले की साफ कर दिया था कि अगर फ्रेंचाइजी उन्हें वापस लाना चाहती है तो वह टीम की कप्तानी करेंगे। वर्ल्ड कप के दौरान ही रोहित को हार्दिक के कप्तान बनने की जानकारी भी दे दी गई थी।