Rohit Sharma And Mitchell Santner Viral Video: हैमिल्टन (NZ vs IND 3rd ODI) के सेडन पार्क स्टेडियम में फैंस को क्रिकेट एक्शन देखने को नहीं मिला, लेकिन इसी बीच हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। दरअसल, मिचेल सेंटनर ने IPL 2027 से पहले इशारों ही इशारों में मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन के नाम का खुलासा कर दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। ये वायरल वीडियो महज़ 5 सेकंड का है जिसमें मिचेल सेंटनर ने महज़ दो शब्द कहकर शायद मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन के नाम को दुनिया के सामने रख दिया है। इस वीडियो में सेंटनर हिटमैन रोहित को कैप्टन बोलते दिखे हैं।
ये घटना हैमिल्टन ODI के रद्द घोषित होने के बाद घटी। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से मिलते हैं। इसी बीच वो सेंटनर को देखकर उनके साथ हाथ मिलाने को जाते हैं। यहां सेंटनर रोहित को 'Hello Skipper' कहते हैं। ये इशारा ही है कि IPL 2027 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी करेंगे। मिचेल सेंटनर भी मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की हिस्सा हैं।