Advertisement
Advertisement
Advertisement

MI vs CSK: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 4 छक्के दूर, कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं बना पाया है ये रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास शनिवार (1 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल के 27वें मुकाबले...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 01, 2021 • 16:38 PM
Cricket Image for MI vs CSK: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 4 छक्के दूर, कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं बना पा
Cricket Image for MI vs CSK: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 4 छक्के दूर, कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं बना पा (Image Source: Google)
Advertisement

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास शनिवार (1 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल के 27वें मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने मौका होगा। 

रोहित अगर इस मुकाबले में 4 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय और कुल सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित के नाम टी-20 में 349 मैचों की 336 पारियों में 9280 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 396 छक्के निकले हैं। 

Trending


टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 1016 छक्के (Most T20 Sixe) जड़े हैं।  इसके बाद इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (718), ब्रैंडन मैकुलम (485), आंद्रे रसेल (473), शेन वॉटसन (467) औऱ एबी डी विलियर्स (430) जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। 

बता दें कि रोहित इस सीजन अभी तक मुंबई इंडियंस के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। 6 मैचों में उनके बल्ले से 215 निकले हैं, जिसमें उन्होंने 10 छक्के जड़े हैं।

आईपीएल इतिहास मे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित 223 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (356) औऱ एबी डी विलियर्स (245 छक्के) ही हैं।  


Cricket Scorecard

Advertisement