मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली कैपिल्टस (Delhi Captials) के खिलाफ पहले क्वालीफायर में एक शर्मानक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
रोहित पारी के दूसरे ओवर में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। अपनी पहली ही गेंद पर रोहित (Rohit Sharma Duck) 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। आईपीएल के इतिहास में 13वीं बार वह 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार (Most Ducks in IPL) 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस अनचाहे रिकॉर्ड के मामले में रोहित ने हरभजन सिंह औऱ पार्थिव पटेल की बराबरी की है। हरभजन और पार्थिव भी आईपीएल में 13-13 बार 0 पर आउट हुए हैं।
Rohit Sharma now has the joint most ducks in IPL alongside Parthiv Patel and Harbhajan Singh - 13.
— Umang Pabari (@UPStatsman) November 5, 2020
Bowlers dismissing him for golden duck in IPL: Umesh Yadav, Jofra Archer and Ravi Ashwin*#MIvDC