New Zealand vs West Indies: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd ) ने गुरुवार (6 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। शेफर्ड ने 212.50 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के जड़े।
इस पारी के दौरान शेफर्ड ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। वह वेस्टइंडीज के 16वें खिलाड़ी बने, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
पूर्ण सदस्य देशों में सबसे कम गेंदों में 50 टी-20 इंटरनेशनल छक्के जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर शेफर्ड पांचवें नंबर पर आ गए हैं। शेफर्ड ने 494 गेंदों में अपने 50 छक्के पूरे किए, वहीं सूर्यकुमार ने इस के लिए 512 गेंद खेली थी। वेस्टइंडीज के वह दूसरे क्रिकेटर हैं,जिन्होंने 500 से कम गेंदों में यह मुकाम हासिल किया है।
Romario Shepherd Completed 50 Sixes in T20I
— CricBeat (@Cric_beat) November 6, 2025
Fewest balls to reach 50 Sixes in T20Is (Full Members)
331 - Abhishek Sharma
366 - Evin Lewis
409 - Andre Russell
492 - Hazratullah Zazai
494 - Romario Shepherd*
512 - Suryakumar Yadav
514 - Finn Allen
519 - Colin Munro#NZvWI pic.twitter.com/qnC2Vysy0G