Romario Shephred Bowled Kyle Mayers Video: गुयाना अमेज़न वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shephred) ने CPL 2026 के 28वें मुकाबले में गज़ब की गेंदबाज़ी की और तीन ओवर में 16 रन देकर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) के तीन विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने काइल मेयर्स (Kyle Mayers) को भी आईना दिखाया और उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
ये घटना SKN Patriots की पारी के चौथे ओवर में घटी। रोमारियो शेफर्ड Amazon Warriors के लिए अपना पहला ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर काइल मेयर्स ने उन्हें लॉन्ग-ऑफ की तरफ 77 मीटर का छक्का जड़ दिया। इसी के बाद तुरंत ही अगली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने काइल मेयर्स को आईना दिखाया और उनसे अपना बदला लिया।
रोमारियो ने ये बॉल ऑफ स्टंप को टारगेट करके गुड लेंथ पर डिलीवर किया था जिस पर काइल मेयर्स एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने गए। यहां वो रोमारियो की पेस और लेंथ से पूरी तरह चकमा खा गए और आखिर में क्लीन बोल्ड हो गए। रोमारियो की गेंद ने स्टंप से टकराने के बाद उसे जमीन से उखाड़ दिया था। तो इस तरह रोमारियो शेफर्ड ने काइल मेयर्स से अपना बदला लिया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।