राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और स्कोर को 4 विकेट के नुकसान पर 189 तक पहुंचा दिया। इस दौरान रुतुराज ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया।
आईपीएल में अपना पहला शतक लगाकर गायकवाड़ ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान गायकवाड़ ने कुछ ऐसा किया कि फैंस को टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ी की याद आ गई।
दरअसल, गायकवाड़ को आखिरी गेंद पर शतक पूरा करने के लिए पांच रन की दरकार थी और जैसे ही उन्होंने पारी की आखिरी गेंद को हवा में मारा उन्होंने गेंद की तरफ देखा तक नहीं और अपनी सेंचुरी का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। उन्होंने गेंद को इतनी ताकत से मारा था कि वो जानते थे कि ये गेंद छक्के के लिए ही जा रही है और यही कारण था कि उन्होंने पहले ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था।
#RuturajGaikwad #Ruturaj pic.twitter.com/HW21Y02Duf
— Shubham Sharma (@Shubham73106588) October 2, 2021