Ruturaj Gaikwad सिर्फ 13 रन बनाकर रच गए इतिहास, MS Dhoni के बाद ऐसा करने वाले CSK के दूसरे कप्तान (Image Source: Google)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में उन्होंने CSK के लिए कप्तान के तौर पर 1000 रन पूरे कर लिए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऋतुराज ने कप्तान के तौर पर CSK के लिए अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
गायकवाड़ को इस खास मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि बड़ी आसानी से हासिल कर ली। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और वह 9 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन यह छोटी पारी भी उन्हें रिकॉर्ड बुक में जगह दिलाने के लिए काफी रही।