धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2023 में CSK की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 4 आईपीएल का खिताब जीता है। उम्र के इस पड़ाव पर ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा इस बात की संभावना काफी ज्यादा है। धोनी के संन्यास लेने के बाद आईपीएल 2024 में CSK इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है-
1) बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सीएसके ने 16 करोड़ से ज्यादा कीमत देकर अपने स्कवॉड में शामिल किया है। हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स चैन्नई की कप्तानी करने के प्रबल दावेदार हैं। बेन स्टोक्स ने अब तक 43 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 134.5 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 28 विकेट भी हैं।
2) रुतुराज गायकवाड़: रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके मैनेजमेंट नए कप्तान के रूप में तैयार कर सकती है। 26 साल के युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ यंग होने के साथ ही काफी ज्यादा प्रतिभाशाली भी हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने अबतक 36 आईपीएल मैचों में 37.72 की औसत और 130.35 के स्ट्राइक रेट से 1207 रन बनाए हैं।