Ruturaj Gaikwad Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने 60 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 74 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच ऋतुराज ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज़ अरशद खान (Arshad Khan) से बदला भी लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। यहां अरशद खान गुजरात टाइटंस के लिए अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद उन्होंने एक शॉट बॉल डालकर ऋतुराज गायकवाड़ को शॉक किया।
गौर करें कि यहां सीएसके के कैप्टन ने छक्का मारने की कोशिश की थी जिसमें वो असफल रहे और आखिर में चोटिल हो गए। अरशद की ये बॉल उनके शरीर पर जोर से लगी थी जिसके कारण ऋतुराज के हाथ से बैट तक गिर गया था। हालांकि इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था।