Advertisement

VIDEO : रहाणे बने टीम इंडिया के दुश्मन, विकेट भी गंवाया और रिव्यू भी किया बर्बाद

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा निराश किया है तो वो अजिंक्य रहाणे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में भी रहाणे का बल्ला धोखा दे गया और वो सिर्फ 9 रन बनाकर

Shubham Yadav
By Shubham Yadav January 11, 2022 • 18:20 PM
Cricket Image for VIDEO : रहाणे बने टीम इंडिया के दुश्मन, विकेट भी गंवाया और रिव्यू भी किया बर्बाद
Cricket Image for VIDEO : रहाणे बने टीम इंडिया के दुश्मन, विकेट भी गंवाया और रिव्यू भी किया बर्बाद (Image Source: Google)
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा निराश किया है तो वो अजिंक्य रहाणे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में भी रहाणे का बल्ला धोखा दे गया और वो सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने। रहाणे के आउट होने के बाद एक बार फिर से फैंस भड़क उठे हैं।

रहाणे 12 गेंदों में 9 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। हालांकि, वो आउट तो हुए ही साथ में एक रिव्यू भी बर्बाद कर गए। दरअसल, हुआ ये कि रबाडा की गेंद पर रहाणे के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर ने आसान सा कैच पकड़ लिया। अंपायर ने भी बिना किसी देरी के उंगली खड़ी कर दी लेकिन रहाणे के मन में पता नहीं क्या आया कि उन्होंने विराट के पास जाकर रिव्यू लेने का इशारा किया।

Trending


इसके बाद थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखना शुरू किया और उस रिप्ले में साफ देखा जा सकता था कि रहाणे के बल्ले और गेंद का संपर्क हुआ था और वो आउट थे जिसके चलते टीम इंडिया का एक रिव्यू भी बर्बाद हो गया जिसके चलते उनकी डबल ट्रोलिंग होनी शुरू हो गई।

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रहाणे को इस दौरे के बाद और कितने मौकेे देती है क्योंकि हनुमा विहारी के रूप में एक इनफॉर्म बल्लेबाज़ बाहर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा है और पिछले एक साल में सिर्फ एक टेस्ट ही खेला है।


Cricket Scorecard

Advertisement