SA vs ZIM Final में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला (SA vs ZIM Final Match Prediction, Namibia T20I Tri-Nation Series 2026)
SA vs ZIM Match Prediction, Namibia T20I Tri-Series 2026: नामीबिया टी20 ट्राई नेशन सीरीज 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 06 सितंबर को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि नामीबिया टी20 ट्राई नेशन सीरीज 2026 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जो कि दोनों ही साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। बात करें इनके बीच हुए आखिरी गेम की तो वो विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में ही आयोजित हुआ था जिसमें साउथ अफ्रीका ने 185 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 43 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो लुआन-ड्रे प्रीटोरियस थे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 94 रन ठोके थे।
SA vs ZIM T20: मैच से जुड़ी जानकारी