SA20 2023: RCB के 3.20 करोड़ के खिलाड़ी ने तूफानी अर्धशतक से कैपिटल्स को दिलाई जीत,15 गेंदों में ठोक (Image Source: Twitter)
विल जैक्स (Will Jacks) के तूफानी अर्धशतक के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने सेंचुरियन में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) को 37 रनों से हरा दिया। कैपिटल्स के 216 रनों के जवाब में सनराइजर्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। जैक्स को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बता दें कि जैक्स आईपीएल 2023 में ऱॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।