क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन फ्लाइट के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी वैसा ही है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक बार फिर देखने को मिला, जिसमें वह फ्लाइट के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।
सचिन ने शनिवार (12 जून) को खुद इस मजेदार वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के दौरान समय बिताने के लिए एक छोटा सा क्रिकेट गेम शुरू होता है। सारा और सानिया अंडरआर्म गेंदबाजी करती हैं, जबकि सचिन बल्लेबाजी संभालते हैं।