T20 World Cup 2026 Super 8, Sri Lanka vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की। इस ताबड़तोड़ शतकीय साझेदारी के चलते टीम ने 213 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का 10वां मुकाबला शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान ने श्रीलंका के गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए पहले विकेट के लिए 95 गेंदों में 176 रन जोड़ डाले। फखर ज़मान ने 42 गेंदों में 84 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं साहिबजादा फरहान ने शतक ठोकते हुए 60 गेदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हालांकि आखिरी ओवरों में ख्वाजा नफे (2), शादाब खान (7), मोहम्मद नवाज़ (0) और कप्तान सलमान अली आगा (0) जल्दी ही पवेलिन लौट गए, लेकिन मजबूत शुरुआत के चलते टीम ने 212 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई।