T20 World Cup 2026: टूटा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Sahibzada Farhan ऐसा करने वाले दुनिया के पहल (Image Source: AFP)
Pakistan vs Sri Lanka Super 8: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और पांच छक्के जड़े।
तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फरहान ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे। फरहान के मौजूदा वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 95.75 की औसस और 160.92 की स्ट्राईक रेट से 383 रन बनाए हैं।