Sai Sudharsan ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड,IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने (Image Source: AFP)
RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के जड़े।
सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन
अपनी पारी में 72वां रन पूरा करते ही सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 47 पारियों में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में उन्होंने क्रिस केल (48 पारी) को पीछे छोड़ा।