आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के युवा स्टार बल्लेबाज साईं सुदर्शन लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार (12 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
साईं सुदर्शन ने इस मैच में 44 गेंदों में 61 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसी पारी के साथ ही उन्होंने IPL 2026 में अपने 500 रन पूरे किए और इतिहास रच दिया। साईं सुदर्शन अब आईपीएल इतिहास में लगातार तीन सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा क्रिस गेल, शिखर धवन और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज ही कर पाए थे।
क्रिस गेल ने 2011 से 2013 के बीच लगातार तीन सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे, जबकि शिखर धवन ने 2019 से 2021 तक यह उपलब्धि हासिल की। वहीं विराट कोहली ने 2023 से 2025 के बीच लगातार तीन सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर इस लिस्ट में जगह बनाई थी। अब साईं सुदर्शन भी इस खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं।