India A vs Sri Lanka A, 2nd Unofficial Test: साईं सुदर्शन का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है। श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने लगातार दूसरा शतक ठोक दिया। उनके साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और दोनों ने मिलकर भारत ए को मजबूत शुरुआत दिलाई।
भारत के 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। श्रीलंका ए के खिलाफ गॉल इंटरनेशल स्टेडियमें खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार (3 जुलाई) को उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 247 रन बना लिए और अब टीम श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 119 रन पीछे है।
Stumps on Day 2
Sri Lanka Cricket OfficialSLC) July 3, 2026
India 39;A' fight back strongly on the second day, trailing by 119 runs. Sai Sudharsan (104*) and Devdutt Padikkal (94*) lead the charge for the visitors.#SLvIND #SLAteam pic.twitter.com/rHqbDniKUf
साईं सुदर्शन ने 184 गेंदों में नाबाद 104 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल हैं। उन्होंने 166 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक भी रहा। इससे पहले उन्होंने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी 175 गेंदों में 132 जड़कर शानदार शतक लगाया था और अब लगातार दो मैचों में सेंचुरी लगाकर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।