Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1: गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और 9 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 14 रन बनाकर बड़े दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए।
पारी का तीसरा ओवर करने आए जैकब डफी की तीसरी गेंद पर ऑफ स्टंप की लाइन में डाली गई गेंद पर सुदर्शन बैकफुट पर जाकर उसे स्क्वायर कट किया। गेंद डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौके के लिए गई लेकिन जैसे ही उन्होंने शॉट खेला, उनका बल्ला हाथ से छूट गया और वो विकेट पर जाकर लग गया। गेंद बाउंड्री पर तो चली गई लेकिन वह हिट विकेट आउट हो गए।
भले ही इस पारी में सुदर्शन फ्लॉप रहे, लेकिन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं। वह अभी तक 15 पारियों में 46.57 की औसत और 157.87 की स्ट्राईक रेट से 652 रन बनाए हैं।
HOW UNFORTUNATE!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Probably the only way to end Sai Sudharsan's streak of five 50-plus scores
Updates https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/DbpVS0JUKw