Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : साक्षी और ज़ीवा भी नहीं रोक पाए थे आंसू, माही का छक्का देखकर हो गए थे इमोशनल

आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में सीएसके के लिए सबसे अच्छी खबर महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म रहा। पूरे सीजन में खराब फॉर्म

Advertisement
Cricket Image for VIDEO : साक्षी और ज़ीवा भी नहीं रोक पाए थे आंसू, माही का छक्का देखकर हो गए थे इमोश
Cricket Image for VIDEO : साक्षी और ज़ीवा भी नहीं रोक पाए थे आंसू, माही का छक्का देखकर हो गए थे इमोश (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Oct 11, 2021 • 04:37 PM

आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में सीएसके के लिए सबसे अच्छी खबर महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म रहा। पूरे सीजन में खराब फॉर्म से गुज़रने के बाद, एमएस धोनी ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
October 11, 2021 • 04:37 PM

क्वालिफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी तब बल्लेबाजी करने आए जब चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन चाहिए थे। ऐसे में जब माही ने छक्के के साथ अपनी पारी का आगाज़ किया तो पूरे स्टेडियम में एक अलग सी लहर दौड़ गई। इस दौरान माही की पत्न साक्षी और उनकी बेटी ज़ीवा धोनी को भी इमोशनल होते हुए देखा गया।

Trending

साक्षी को ना सिर्फ माही के पहले छक्के पर इमोशनल होते हुए देखा गया बल्कि जब धोनी ने टॉम कुरेन की गेंद पर विजयी चौका लगाया, तब भी साक्षी को अपनी बेटी को गले लगाते हुए देखा गया। ये वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और फैंस भी इस वीडियो को जमकर शेयर करने लगे।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के बाद ना सिर्फ स्टेडियम बल्कि सोशल मीडिया पर भी जिस तरह का माहौल था उसे देखकर आप सभी को ये पता चल जाएगा कि सीएसके सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक इमोशन है। अगर आपको फिर भी कोई भी शक हो तो आप आईपीएल 2021 का पहला क्वालिफायर मुकाबला देख सकते हैं।

Advertisement

Advertisement