MS Dhoni with Sakshi (Twitter)
नई दिल्ली, 28 मई| अनुभवी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक बार फिर से धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया है। बुधवार शाम अचानक ट्विटर पर धोनी के संन्यास की खबरें ट्रेंड करने लगीं। धोनीरिटायर्स ट्रेंड में आ गया। उनकी पत्नी साक्षी ने जल्द ही इसे अफवाह करार दिया।
साक्षी ने ट्विटर लिखा, "यह सब सिर्फ अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है। धोनी रिटायर्स ट्रेंड ट्वीट करने वालों, जाओ अपना काम करो।"
हालांकि उन्होंने कुछ मिनट बाद ही इस इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।
