साक्षी ने धोनी के घर आई नई गाड़ी की फोटो शेयर की, जानिए पूरी डिटेल्स Images (Twitter)
10 अगस्त। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने अपने गराज में एक नई कार जोड़ी है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं।"
कार की कीमत भारत में 80 से 90 लाख के बीच में है।