Salil Arora Century: शेर-ए-पंजाब टी20 कप (Sher-E-Punjab T20 Cup) का सेमीफाइनल बीते शनिवार, 12 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था जहां Ludhiana Lions ने 220 रन डिफेंड करके Jalandhar Warriors को 17 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो लुधियाना लायंस के कप्तान सलिल अरोड़ा (Salil Arora) रहे, जिन्होंने मैदान पर गदर काटकर नाबाद 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।
सलिल ने की चौके-छक्के की बरसात: 23 साल के सलिल लुधियाना लायंस के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन पर विकेट बचाने के साथ तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी थी। गौरतलब है कि उन्होंने ये दोनों ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई और 56 गेंदों पर 214.29 की तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 120 रन ठोक दिए।
आपको ये जानकर शायद हैरानी होगी कि सलिल ने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के ठोके। यानी उन्होंने महज़ 17 गेंदों पर चौके-छक्कों के दम पर ही 88 रन बना दिए। बताते चलें सलिल ने लुधियाना की पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए और इसी बीच आखिरी गेंद पर कमाल का नो लुक सिक्स मारा। आप उनके नो लुक सिक्स का वीडियो नीचे देख सकते हो।