ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 अगस्त) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर खेल रहे सलमान अली आगा (Salman Agha) ने स्लिप में एक ऐसा कैच लपका, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए इंग्लैंड को जल्दी ही शुरुआती झटके दे दिए। मेजबान टीम ने 120 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।
हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जॉर्डन कॉक्स ने एक छोर संभाल लिया था। कॉक्स ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 67 रन की अहम साझेदारी हो चुकी थी।